Top News

शासकीय आई.टी.आई भानपुरा मे प्लेसमेंट कैम्पस 10 दिसम्‍बर को होगा

मन्दसौर | 05-दिसम्बर-2020
 



 

     शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरा में 10 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से एक दिवसीय आईटीआई प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन किया जायेगा।  शासकीय आईटीआई के प्राचार्य श्री कर्मा द्वारा बताया गया कि प्लेसमेंट कैम्पस में होण्डा मोटरसाईकिल एवं स्कुटर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी शामिल होगी। जिसमें व्यवसाय इलेक्ट्रिशियन, फिटर वेल्डर,मोटर मेकेनिक एवं डिजल मेकेनिक के आईटीआई पास वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक एवं उ्रम 18 से 25 तक  के छात्र सम्मिलित हो सकते है। इच्छुक युवा 10 दिसम्बर को अपने समस्त मुल दस्तावेज एवं उनकी 03 छायाप्रति सहीत और 10 फोटो के साथ बायोडाटा के साथ शासकीय आई.टी.आई भानपुरा, गरोठ रोड में प्रात 10 बजे साक्षात्कार के लिए कोरोना की गाईडलाइन का पालन करते हुए उपस्थित हो सकते है।



Post a Comment

और नया पुराने