| रायसेन | |
जिला चिकित्सालय में विगत कई महीनों से बंद ऑखों के ऑपरेशन के लिए आई ओटी का सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एसी अग्रवाल तथा सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा द्वारा पुनः शुभारंभ किया गया। पूर्व में कोविड-19 के दृष्टिगत ओटी में ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए थे। शुभारंभ के पहले दिन आईओटी में 06 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। इस अवसर पर डॉ शरद साहू, डॉ पयासी, डॉ वर्मा तथा डॉ सोमन दास, उप जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश्वर तिवारी भी उपस्थित थे। |
एक टिप्पणी भेजें