Top News

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक

मन्दसौर | 05-दिसम्बर-2020
 



 

 

     जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागृह में आयोजित की गई। यह बैठक अल्पकालीन कृषि ऋणों के फसलवार खरीफ एवं रबी मानदण्ड निर्धारित करने एवं मध्यावधि / दीर्घावधि ऋणों की इकाई लागत तय करने के लिए प्रतिवर्ष जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक आयोजित की जाती है। बैठक के दौरान प्रति हैक्टेयर उत्पादन लागत, तथा प्रति हैक्टेयर औसत उत्पादन मूल्य के मान से कृषकों की ऋण पात्रता, की जानकारी से अवगत कराते हुए कृषि ऋणों हेतु 80 प्रतिशत नगद ऋण एवं 20 प्रतिशत वस्तु ऋण के मान से प्रस्तावित फसल ऋणमान से अवगत कराया गया। कलेक्टर द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा कृषि उपज मंडी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रस्तावित ऋणमानों की समीक्षा उपरांत बैठक में वर्ष 2021-22 हेतु फसलवार नगद तथा वस्तु के रूप में प्रति हैक्टेयर ऋण मान निर्धारित किये गये। बैठक में बैठक के दौरान सहकारिता विभाग कृषि विभाग उद्यानिकी विभाग जिला विपणन अधिकारी पशुपालन विभाग लीड बैंक मैनेजर के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 



Post a Comment

और नया पुराने