| शहडोल | 02-दिसम्बर-2020 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय ने जानकारी दी है कि, परिवार कल्याण नसबंदी कार्यक्रम के अंतर्गत स्थायी सेवा आपूर्ति पुरूष एवं महिला नसबंदी तथा अस्थायी सेवा आपूर्ति बच्चों के अंतराल के लिये कापर-टी तथा गर्भ निरोधक गोलियो एवं निरोध की सेवा आपूर्ति हेतु विकासखण्ड स्तर पर नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त किये गए नोड़ल अधिकारी में डॉ. के.एल. अहिरवार, डीएचओ वन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहपुर, डॉ. योगेन्द्र पासवान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी क्रमांक-02 सिविल अस्पताल ब्यौहारी, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहपारू तथा रामगोपाल गुप्ता डीसीएम शहरी क्षेत्र शहडोल (जिला अस्पताल), आरबीएसके समन्वयक श्री जतिन भट्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढार शामिल है। डॉ. राजेश पाण्डेय ने कहा है कि, वर्तमान में चल रहे पुरूष नसबंदी पखवाड़ा में नियुक्त नोड़ल अधिकारी शिविरों में 30 पुरूष नसबंदी केस कराना सुनिश्चित करे इसके साथ ही ब्लांक स्तर पर बैठक आदि लेकर सीडीपीओ एवं बीएमओ, सेक्टर डाक्टर्स तथा चर्चा कर शत प्रतिशत परिवार कल्याण सेवा आपूर्ति की लक्ष्यों की पूर्ति करना सुनिश्चित करे। |
एक टिप्पणी भेजें