Top News

महाशिवरात्रि महा पर्व की तैयारियों का निरीक्षण

 महाशिवरात्रि  पर्व की तैयारियों का निरीक्षण

विदिशा,



महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए बासौदा तहसीलदार श्री अरविंद कुमार यादव ने आज उदयपुर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस, लोक निर्माण विभाग  एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से तैयारियों की समीक्षा की गई।

तहसीलदार श्री यादव ने मंदिर परिसर, पहुंच मार्ग, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पीडब्ल्यूडी को मार्गों की मरम्मत एवं आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। पंचायत विभाग को स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तहसीलदार ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि आयोजन सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न

Post a Comment

और नया पुराने