मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या तीर्थ-दर्शन हेतु
आवेदन 11 तक आमंत्रित
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु आवेदन 11 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं।
विदिशा जिले से 779 तीर्थयात्री 18 फरवरी को विदिशा रेलवे स्टेशन से अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे तीर्थ दर्शन उपरांत 21 फरवरी को वापिस विदिशा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की पात्रता रखने वाले व्योवृद्ध जन अंतिम तिथि तक आवेदन संबंधित निकाय या जनपद पंचायत कार्यालयों में जमा कर पावती रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें