विदिशा पुलिस के तीन अधिकारी हुए सेवा निवृत्त*
पुलिस कंट्रोल रूम में ससम्मान दी गई विदाई, अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन रहे उपस्थित*
*जब विदाई बनी यादगार—सेवा निवृत्त अधिकारियों को सम्मान और आत्मीयता के साथ प्रस्थान*
विदिशा पुलिस के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम विदिशा में ससम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विदिशा काशवानी द्वारा सेवा निवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
*सेवा निवृत्त अधिकारी:*
👉 सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक) कमलेश शर्मा — 36 वर्ष 06 माह 24 दिवस
👉 सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक) कन्हैयालाल चौरसिया — 34 वर्ष 02 माह 12 दिवस
👉 सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक) देवीसिंह प्रजापति — 33 वर्ष 02 माह 20 दिवस
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवा निवृत्त अधिकारियों के अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना की गई तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान, सूबेदार मेघा शर्मा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी तथा सेवा निवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।
समारोह के पश्चात एक अत्यंत भावनात्मक क्षण तब देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा सेवा निवृत्त अधिकारियों के वाहन को सम्मानपूर्वक स्वयं आगे बढ़ाकर विदाई दी गई। यह दृश्य पुलिस परिवार की आत्मीयता, कृतज्ञता और परंपराओं का प्रतीक रहा, जिसने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों को भावविभोर कर दिया।



एक टिप्पणी भेजें