Top News

किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर पर बेची जाने वाली धान का पटवारी करेंगे सत्यापन

दतिया | 


 

 

    शासन द्वारा घोषित समर्थन मूलय पर किसानों द्वारा बेचे जा रहे धान का सत्यापन पटवारी द्वारा किया जायेगा। ऐसे किसान या व्यक्ति जिनके द्वारा धान नहीं बोई गई है फिर भी वह जिले के किसान के नाम पर धान बेचने हेतु समर्थन मूल्य पर आ रहे है उन किसानों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी
    कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जिले के किसानों से अपील की है कि ऐसे किसान जिन्होंने धान नहीं बोया है और वह अन्य किसानों ने नाम पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने आ रहे है उनकी सूचना खाद्य शाखा न्यू कलेक्ट्रेट दतिया में करें। जिससे धान बेचने वाले व्यापारी एवं जिले के बाहर के किसानों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।



Post a Comment

और नया पुराने