Top News

जिला चिकित्सालय में बाल्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थ

शहडोल | 


 

      कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पाण्डेय ने जयसिंहनगर में पदस्थ डॉ. राजेश तिवारी एवं मेडिकल कॉलेज शहडोल में पदस्थ डॉ. मनीष सिंह की डियूटी जिला चिकित्सालय के बाल्य रोग विभाग में लगाई है। इसी प्रकार सेवा निवृत्त बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश नामदेव को पुनर्नियुक्ति की शर्तों के अधीन जिला चिकित्सालय में डियूटी  के आदेश जारी किये गए है। उक्त चिकित्सक अब जिला  चिकित्सालय शहडोल में अस्वस्थ्य बच्चों की कुशलतापूर्वक चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करेगें।



Post a Comment

और नया पुराने