Top News

ग्रामवार बी-1 वाचन 8 तक

गुना | 


 

 

       तहसील गुना ग्रामीण अंतर्गत कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तक द्वारा प्रत्‍येक ग्राम पंचायत हल्‍के के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में बी-1 का वाचन करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्‍त निर्देशों के क्रम में 08 दिसंबर 2020 तक बी-1 वाचन का कार्य ग्रामवार किया जाएगा। आज 4 दिसंबर को 96 ग्रामों में बी-1 वाचन उपरान्‍त 42 फौती नामान्‍तरण हेतु आवेदन प्राप्‍त हुए। इस दौरान बी-1 वाचन के साथ ही रास्‍ता विवाद, पीएम किसान, सीएम किसान आदि ग्रामीणों की अन्‍य समस्‍याओं का मौके पर निराकरण किया गया। अभियान के दौरान आज प्रथम दिवस अनुविभागीय अधिकारी गुना-बमौरी सुश्री अंकिता जैन, तहसीलदार गुना ग्रामीण श्रीमति लीना जैन एवं नायब तहसीलदार द्वारा भी कई ग्रामों का भ्रमण किया गया तथा ग्रामीणों की समस्‍या सुनी एवं उनके समय सीमा में निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को मौके पर ही निर्देश दिये गये।
 



Post a Comment

और नया पुराने