Top News

रोको टोको अभियान, आवाज और एन.एस.एस के संयुक्त प्रयास यमराज और चित्रगुप्त बनाकर लोगो को मास्क लगाने की समझाइश दी

भोपाल | 





   भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण को फैलाव रोकने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएसएस और आवाज संस्था द्वारा रोको टोको अभियान फिर से प्रारंभ किया गया है इस अभियान के अंतर्गत न्यू मार्केट में यमराज और चित्रगुप्त का रूप बनाकर लोगों को मास्क लगाने की समझाइश दी गई इसके साथ ही संस्था द्वारा निशुल्क रूप से मास्क का वितरण भी किया गया कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने जिला पंचायत सीईओ श्री विकास मिश्रा को रोको-टोको अभियान को प्रभावी तरीके से पूरे जिले में लागू करने की जिम्मेदारी दी है।  आज रोको टोको अभियान को व्यापक रूप से शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत लोगों को कोरोना संक्रमण  से बचने के लिए मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाने और बिना कारण घरों से नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। आवाज और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना जागरूकता को लेकर जिला-प्रशासन के साथ "रोको-टोको अभियान" के अंतर्गत आज न्यू मार्केट में यमराज और चित्रगुप्त के भेष में जन-सामान्य को जागरूक किया गया। 

   इस मौके पर तहसीलदार टीटी नगर एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। मास्क न पहनने पर करीब 20 हजार का जुर्माना किया गया और लोगों को समझाइश भी दी गई कि मास्क पहने और दूरी बना कर रहे, भीड़ वाले इलाके में ना जाएं, सोशल डिस्टेंस का पालन करें।




Post a Comment

और नया पुराने