| खरगौन | 29-नवम्बर-2020 |
कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यू होते ही जिले में मृतकों का आंकड़ा 75 हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 31 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 25 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। जबकि ग्राम धरगांव के 60 वर्षीय पुरूष की इंदौर के एमटीएस अस्पताल में उपचार के दौरान 24 सितंबर को मृत्यू हो गई है। इन्हें 19 सितंबर को उपचार के लिए अस्पताल में रेफर किया गया था और 22 सितंबर को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 4380 मरीज है। इनमें 4071 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है, 75 की मृत्यू व 234 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 565 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 660 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 114 कंटेनमेंट एरिया है। |
एक टिप्पणी भेजें