| दमोह | 29-नवम्बर-2020 |
जिला कोषालय अधिकारी श्री आरके मिश्रा ने जिले के समस्त आहरण संविरण अधिकारियों से त्रुटिपूर्वक व्हाऊचर एंट्री के संबंध में जानकारी चाही है। उन्होंने कहा है विभिन्न कार्यालयों द्वारा की गई त्रुटिपूर्वक व्हाऊचर एंट्री के कारण सातवें वेतनमान एरियर्स एवं अन्य एरियर्स की गणना एवं भुगतान में आ रही समस्याओं के कारण व्हाऊचर एंट्री संशोधित करने हेतु संचालनालय कोष एवं लेखा भोपाल द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जानकारी चाही गई है। उन्होंने कहा है कार्यालय अंतर्गत जिन कर्मचारियों के वेतनमान एरियर्स एवं अन्य एरियर्स के भुगतान में आ रही कठिनाईयों की जानकारी एक्सेल फार्मेट में प्रपत्र ए.बी.एवं सी. में भरकर 01 दिसम्बर 2020 तक अनिवार्य रूप से जिला कोषालय में उपलब्ध कराई जाये। यदि उपरोक्त जानकारी निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध नहीं होती है तो यह माना जायेगा कि संबंधित कार्यालय में कोई व्हाऊचर की एंट्री त्रुटिपूर्ण नहीं है। भविष्य में किसी कर्मचारी की गणना में त्रुटि आती है तो इसकी जवाबदारी पूर्णत: आहरण संवितरण अधिकारी की होगी। |
एक टिप्पणी भेजें