| दमोह | 29-नवम्बर-2020 |
कच्चे मकान से हर गरीब परिवार का वर्ष 2022 तक पक्का मकान बने, इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की है। इसी के तहत नगर परिषद पथरिया के वार्ड नं 05 निवासी रामगोपाल सेन कोआवास मिलने से बहुत खुशी हैं। वे कहते है शासन की योजना से हमारा पक्का छत वाला मकान बनकर तैयार हो गया। रामगोपाल सेन को शासन से 2 लाख 50 हजार रुपए तीन किस्तों में मिल चुके हैं और आवास बनकर तैयार हो चुका है। रामगोपाल सेन अपने परिवार का पालन पोषण सैलून की दुकान से चलाते है और मकान बनकर तैयार हो जाने से बहुत खुश हैं। |
एक टिप्पणी भेजें