| बैतूल | |
जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराने एवं स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। दिनांक 21 नवम्बर 2020 को दिनांक 21 नवम्बर 2020 को वार्ड नंबर 8 सारणी घोड़ाडोंगरी निवासी 27 वर्षीय युवती, लिंक रोड बैतूल निवासी 60 वर्षीय पुरुष एवं 52 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड हमलापुर बैतूल निवासी 50 वर्षीय महिला, प्रभु ढाना बैतूल निवासी 53 वर्षीय पुरुष, भारत भारती जामठी बैतूल निवासी 45 वर्षीय महिला एवं सुभाष वार्ड हमलापुर बैतूल निवासी 9 वर्षीय बालिका को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एस.एम.एस. (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई। |
एक टिप्पणी भेजें