कमिश्नर नर्मदापुरम श्री श्रीवास्तव ने की कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

होशंगाबाद |


   कमिश्नर नर्मदापुरम श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शनिवार 21 नवंबर को संभाग के तीनों जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने संभाग के तीनों जिले के जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।
    कमिश्नर श्री श्रीवास्तव ने कहां की कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण  फेस मास्क का सार्वजनिक स्थलों पर उपयोग का अनिवार्यता पालन किया जाए एवं पालन नहीं करने वाले नागरिकों के विरुद्ध स्पोर्ट फाइन/ चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां एवं सतर्कता बरतने हेतु जागरूक करें एवं सावधानियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें।



Post a Comment

और नया पुराने