
कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार कोरोना के संक्रमण की रोकथाम एवं इससे बचाव के उपायों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज शनिवार को पाटन में मास्क पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने वालों पर चलानी कार्यवाही की गई तथा दो दुकानों को सील कर दिया गया । राजस्व एवं नगर परिषद पाटन की इस संयुक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार सुरभि जैन, सीएमओ श्रीकांत पाटर एवं पुलिस की टीम उपस्थित रही।
एक टिप्पणी भेजें