| जबलपुर | |
कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर आज कटंगी में राजस्व एवं नगर परिषद के अमले ने चार दुकानों से एक हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। कार्यवाही इन दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं लगाया गया था तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करने की वजह से की गई। कार्यवाही में नायब तहसीलदार आकाश दीप नामदेव, राजस्व निरीक्षक मुकेश ठाकुर, पटवारी एवं नगर परिषद का अमला मौजूद था। |
एक टिप्पणी भेजें