नवोदय की कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसबंर प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनो की परीक्षा की तिथि 10 अपै्रल निर्धारित

श्योपुर | 02-दिसम्बर-2020
 



    कलेक्टर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर के चेयरमैन श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर की कक्षा 6वी में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।  
    डिप्टी कलेक्टर श्री बिजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 6वी में प्रवेश लेने के लिए वेबसाइट पर आवेदन अपलोड करते समय आवेदक की फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, परिजन के हस्ताक्षर, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, आवेदक वर्तमान सत्र 2020 -21 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। आवेदन करते समय आवेदक की जन्म तिथि 01-05-2008 से 30-04-2020 (दोनों तिथियाँ भी शामिल रहेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।
    जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वी में प्रवेश लेने वाले छात्रो से प्राप्त आवेदन पत्रो में से परीक्षा की तिथि 10 अपै्रल 2021 समय 11.30 बजे निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए www.navodaya.gov.in  पर अपलोड करे। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु आवेदन करने के लिए विद्यालय के श्री योगेन्द्र सिहं जादौन मो.न. 9691724553 पर संपर्क किया जा सकता है।



Post a Comment

और नया पुराने