Top News

नवगठित 18 नगर परिषदों की मतदाता-सूची बनाने का कार्यक्रम जारी 12 दिसम्बर को होगा मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन

अनुपपुर | 03-दिसम्बर-2020
 



 

     राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवगठित 18 नगर परिषदों की फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता-सूची एक जनवरी, 2020 की स्थिति में तैयार की जायेंगी। शहडोल जिले में नगर परिषद बकहो, भिण्ड जिले में मालनपुर, रौन, हरदा जिले में सिराली, बैतूल जिले में शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, मंदसौर जिले में भैंसोदा मण्डी, सागर जिले में बांदरी, मालथौन, उमरिया जिले में मानपुर, धार जिले में गंधवानी, खरगोन जिले में बिस्टान, बड़वानी जिले में निवाली बुजुर्ग, ठीकरी, रीवा जिले में डभौरा, अनूपपुर जिले में डोला, डूमरकछार और शिवपुरी जिले में नगर परिषद रन्नौद का गठन किया गया है। 
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी है कि दावे-आपत्तियों का निराकरण 5 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 12 दिसम्बर, 2020 को किया जायेगा।



Post a Comment

और नया पुराने