| शाजापुर | |
नगरीय निकाय एवं पंचायतों के आगामी आम निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने आईइएमएस (इंटीग्रेटेड इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम) से संबंधित कार्यवाही के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। जिले की सभी नगरीय निकायों के कम्प्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने के लिए के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री मनीष खत्री मो.नं. 9826860765 को तथा जिले की सभी जनपदों के कम्प्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण एवं मार्ग दर्शन प्रदान करने के लिए ई-गवर्नेन्स प्रबंधक श्री बीरम सिंह सोंधिया को पंचायत निर्वाचन के लिए आई.टी. नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। |
एक टिप्पणी भेजें