भोपाल: यूँ तो बाल दिवस पर हर कोई बच्चों के बीच रहना पसंद करता है, लेकिन उनके बारे में कोई नहीं सोचता जिनके बच्चों ने ही खुद उन्हें घर से बेदखल कर दिया हो |
इसी भाव को मन में रखते हुए आज सोसाइटी ऑफ एमटेग फॉर साइबर एथिक्स, भोपाल एवं खुलते पंख संस्था ने बुजुर्गों से चाय - नाश्ते पर चर्चा की एवं उनकी मुश्किलों को जाना |
कोलार रोड स्थित "अपना घर" वृद्ध आश्रम में चर्चा के दौरान बुजुर्गों ने उनके बच्चों द्वारा हुए जुल्म के बारे में संस्था के वालंटियर से चर्चा की जिस दौरान उनकी आँखें नम हो गयी |
इस चर्चा में एमटेग संस्था की ओर से अध्यक्ष श्री अक्षय बाजपेयी, वालंटियर तनिष्का खान, सह-सचिव खुशबू बसेडिया, खुलते पंख से सचिव श्री तारिक खान एवं अपना घर संचालिका श्रीमति माधुरी मिश्रा जी उपस्थित थी |
एक टिप्पणी भेजें