भोपाल- कोलार रोड बैरागढ़ चीचली स्थित होली क्रॉस स्कूल में चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं द्वारा मिलकर स्कूल परिसर में अनेकों प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगाए गए किसी ने चाट की दुकान तो किसी ने पाव भाजी की नन्हे बच्चों के हाथों के स्वाद से बने व्यंजनों को देख माता-पिता द्वारा उन व्यंजनों की खरीदारी की गई। कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं द्वारा स्केरी हाउस का निर्माण किया गया जो पूरे स्कूल परिसर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई स्कूल प्रिंसिपल उषा एंटोनी द्वारा बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन पर आधारित अनेक जानकारियां व सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
एक टिप्पणी भेजें