देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस पर शालाओं में बड़ी धूमधाम से समारोह हुए और शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
बाल दिवस के इस अवसर पर जिले की समस्त शालाओं में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया गया। साथ ही समस्त शिक्षकों को स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन से प्रेरित करते हुये शाला एवं छात्रहित के प्रति सजगता, निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य संपादित करने की शपथ दिलाई गई।
समस्त शिक्षकों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस का आयोजन अपनी-अपनी शालाओं में किया गया तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन की उपलब्धियों से छात्रों को अवगत कराते हुये अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें