Top News

तहसीलदार का कम्प्यूटर आपरेटर 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया

 गुढ़ तहसीलदार का कम्प्यूटर आपरेटर 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया

image


 रीवा

सोमवार की देर शाम गुढ़ तहसील में ईओडब्लू की कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया। प्रभारी तहसीलदार और कम्प्यूटर आपरेटर के ट्रैप होने का सोशल मीडिया में जमकर हल्ला मचा लेकिन बाद में जब ईओडब्लू ने कार्रवाई से पर्दा उठाया तो सभी चौंक गए। सिर्फ कम्प्यूटर आपरेटर को ही 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया। कम्प्यूटर आपरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। ईओडब्लू से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गुढ़ तहसीलदार कार्यालय में टीम ने दबिश दी। गुढ़ तहसील में पदस्थ तहसीलदार के कम्प्यूटर आपरेटर भगवानदीन चौरसिया को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। कम्प्यूटर आपरेटर ने ईडब्लूएस प्रमाण पत्र के सत्यापन के बदले रुपयों की मांग की थी। इसी शिकायत पर ईओडब्लू ने रेड की कार्रवाई की। कम्प्यूटर आपरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

कार्रवाई में यह रहे शामिल

गुढ़ तहसील में की गई कार्रवाई में निरीक्षक प्रियंका पाठक, निरीक्षक हरीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक गरिमा त्रिपाठी, उप निरीक्षक भावना सिंह, उप निरीक्षक रुचिका सूर्यवंशी, उप निरीक्षक संतोष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण मिश्रा, प्रधान आरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, आरक्षक अजय पाण्डेय, अमित कुमार दुबे, चालक संतोष मिश्रा शामिल रहे।

ईडब्लूएस के सत्यापन के लिए मांग रहा था रिश्वत

ईओडब्लू ने बताया कि बृजेन्द्रमणि त्रिपाठी निवासी ग्राम नर्रहा तहसील गुढ़ जिला रीवा पेशे से किसान हैं। उनकी बेटी का ईडब्लूएस प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए अक्टूबर 2024 में तहसील कार्यालय गुढ़ में बेटी के कार्यालय बालाघाट से आवेदन सत्यापन के लिए पहुंचा था। तहसीलदार का कम्प्यूटर आपरेटर सत्यापन में टाल मटोल कर रहा था। 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित ने ईओडब्लू में की। सोमवार को रुपए लेकर पीड़ित को आपरेटर के पास भेजा गया। जैसे ही कम्प्यूटर आपरेटर ने रुपए लिए, वैसे ही टीम ने उसे धर दबोचा।

Post a Comment

और नया पुराने