
संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ग्वालियर संभाग ग्वालियर सुश्री सीमा शर्मा द्वारा जिले के भ्रमण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र नानाखेड़ी क्र. एक एवं आंगनबाडी केन्द्र टकनेरा का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कुपोषित बच्चे के घर गृहभेंट की और बच्चों के माता-पिता को बच्चे को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराये जाने हेतु समझाईश दी। भ्रमण के दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास के विभागीय अधिकारियों, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.बुनकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री डी.एस.जादौन सहित विभागीय अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें