Top News

कोविड-19 के वैक्‍सीन के शुभारंभ एवं विभिन्‍न गतिविधियों के क्रियान्‍वयन हेतु जिला टास्‍क फोर्स समिति गठित

गुना | 


 

 


       कोविड-19 वैक्‍सीन के शुभारंभ हेतु विभिन्‍न गतिविधियों के सुगम क्रियान्‍वयन, अभियान पूर्व तैयारियों की समीक्षा तथा जिले में कोविड-19 वैक्‍सीन टीकाकरण की समस्‍त प्रक्रियाओं का समग्र प्रबंधन करने की दृष्टि से कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम की अध्‍यक्षता में जिला टास्‍क फोर्स समिति का गठन किया गया है।
    गठित समिति में कलेक्‍टर श्री पुरूषोत्‍तम अध्‍यक्ष है तथा मुख्‍य चिकित्‍सा एवं जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी संयोजक मनोनीत किये गये हैं। गठित समिति में जिला टीकाकरण अधिकारी सदस्‍य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्‍य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शहरी विकास एवं अवास विभाग, खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग, अल्‍पसंख्‍यक विभाग, रेल विभाग, गृह विभाग, राजस्‍व विभाग, श्रम विभाग, खनिज विभाग, आदिम जाति कल्‍याण विभाग, एनसीसी, एनएसएस, एनवायकेएस, जिला स्‍तरीय पार्टनर्स एजेंसी (डब्‍लयूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी, सीएचएआई) तथा धर्म गुरू सदस्‍य मनोनीत किये गये हैं।
    गठित जिला टास्‍क फोर्स समिति की प्रति सप्‍ताह बैठक आयोजित कर विचारणीय विषयों अनुसार कार्य की प्रगति की समीक्षा समिति अध्‍यक्ष द्वारा की जाएगी। इस आशय का जारी आदेश तत्‍काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।




Post a Comment

और नया पुराने