Top News

प्रचार रथ ने दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से ग्रामीणों को कराया अवगत

अनुपपुर | 03-दिसम्बर-2020
 



 

    म.प्र. जल निगम भोपाल द्वारा वैशाली स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान में आज प्रचार रथ ने ग्राम बीजापुरी 01, धूमाकापा, पालाडिगवार, लीलाटोला में दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया।
    ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना दमेहड़ी प्रथम के तहत चलाए जा रहे इस जनजागरण अभियान के दौरान ग्रामीणों को पानी की सुरक्षा, रखरखाव तथा नल कनेक्षन की प्रक्रिया समझाते हुए स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में बताया गया। प्रचार अभियान के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर श्री रंजीत सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत दमेहड़ी की पेयजल उप समिति के अध्यक्ष श्री अनमोल सिंह परस्ते, बीजापुरी की पेयजल उप समिति के अध्यक्ष श्री दरबारी सिंह एवं कम्यूनिटी मोबेलाइजर श्री दिलीप टांडिया उपस्थित थे।
 



Post a Comment

और नया पुराने