| अनुपपुर | 03-दिसम्बर-2020 |
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अनूपपुर ने जिले में गुणवत्ता नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाने के लिए विकासखण्ड स्तरीय दलों का गठन किया है। विकासखण्डवार बनाए गए दलों में अनूपपुर हेतु श्रीमती वर्षा त्रिपाठी सहायक संचालक एवं श्री व्ही.के. वर्मा प्र.व.कृ.वि.अधि., कोतमा हेतु श्री एम.पी. चौधरी सहायक संचालक कृषि एवं श्री ए.के. धार्वे प्र.व.कृ.वि.अधि., जैतहरी हेतु श्रीमती निषा सिन्हा डीपीडी एवं श्री आर.डी.एस. मरावी कृ.वि.अधि. तथा पुष्पराजगढ़ हेतु श्री एस.के. शर्मा प्र.व.कृ.वि.अधि. एवं श्री अमर सिंह नेताम ग्रा.कृ.वि.अधि. को नियुक्त किया गया है। |
एक टिप्पणी भेजें