Top News

नसरुल्लागंज अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री -विस्तार के लिए जरूरत अनुसार राशि दी जाएगी

सीहोर | 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अचानक सीहोर जिले के नसरुल्लागंज अस्पताल पहुंचे और 50 से 100 बिस्तर के अस्पताल उन्नयन के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि श्री चौहान ने आज ही अस्पताल के विस्तारीकरण के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत किये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि संस्थागत प्रसव और कुपोषित बच्चों को देखरेख और उपचार के लिए अलग विंग बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत राशि से अधिक की जरूरत होने पर और भी अधिक राशि स्वीकृत की जाएगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशल क्षेम भी जानी और उपचार की जानकारी ली।श्री चौहान ने कुपोषित वार्ड का जायज़ा भी लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को कमिश्नर श्री कवींद्र कियावत ने सीहोर जिले में संस्थागत प्रसव के लिए 32 नए केंद्र संचालित करने के अलावा वेलनेस सेंटर के संचालन की जानकारी दी।



Post a Comment

और नया पुराने