आज दिनांक तक 50190 व्यक्तियों का अभी तक लिया गया सैंपल आज दिनांक तक 82 कोरोना एक्टिव केस

शहडोल | 


   कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे कोरोना से जंग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश पांडेय, सिविल सर्जन डॉ. व्ही.एस. वारियां, डॉ अंशुमन सोनारे, डॉ. आकाश रंजन सिंह, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. गंगेश डांडिया, डॉ पुनीत श्रीवास्तव, मो. अशरफ तथा समस्त चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल स्टाफ लैब टेक्नीशियन तथा 108 एंबुलेंस के ड्राइवर एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग का अमला अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज सेम्पल 795 सेम्पल टेस्ट किए गए, कोविड-19 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 763 सैंपल नेगेटिव पाये गये तथा 04 सैंपल पॉजिटिव पाया गया। आज तक 50190 व्यक्तियों का अभी तक सैंपल लिया गया। अभी तक 2810 पॉजिटिव केस मिले है। आज 04 मरीज ठीक हुए तथा अभी तक 2698 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो गए। आज तक आर.ए.टी. टेस्ट 20576 हुए है। अभी 82 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मेडिकल कॉलेज शहडोल में एडमिट है तथा होम आइसोलेसन में है और इलाज चल रहा है व होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे। होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओ एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी।
   कलेक्टर अपील की है कि कोरोना से घबरायें नही, लक्षण प्रकट होने पर स्वयं जॉच कराएं और अधिक से अधिक लोग सार्थक एप डाउनलोड करें तथा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।



Post a Comment

और नया पुराने