Top News

सड़क सुरक्षा की जानकारी के साथ किए मास्क वितरित

सागर | 


जिले के रहली, बंडा एवं शाहगढ़ ब्लॉक में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आदि शक्ति सेवाश्रम संस्थान सागर एवं रहली थाना प्रभारी श्री मिश्रा, बंडा पुलिस थाना सहित उनके सम्पूर्ण स्टाप के द्वारा मास्क तथा सड़क सुरक्षा के पम्पप्लेट का वितरण किया गया जो समाज में निश्चित ही जागरूकता लाने में सराहनीय कदम रहा। क्योंकि आज सम्पूर्ण सागर जिले में कोरोना बीमारी अपने पावं पसार चुकी है और सागर में क्या पुरे भारत में ये दोनों ही बीमारी खरतनाक है (पहली सड़क दुर्घटना दूसरी कोरोना) इन दोनों ही बीमारी के कारण समाज में लाखो लोग अपनी जान गवा चुके हैं जिसका निश्चित एक ही कारण है लोगो का जागरूक ना होना इसी को ध्यान में रखते हुए आदि शक्ति सेवाश्रम संस्थान सागर के द्वारा लोगो को जागरूक करने की कोशिश की गई है सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 5 नवम्बर से 11 नवम्बर  तक सम्पूर्ण जिले में चलाया जाएगा।



Post a Comment

और नया पुराने