Top News

मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज जाने के लिए उपलब्ध रहेंगी बसें-कलेक्टर श्री सिंह

सागर | 


सागर जिले की सुरखी विधानसभा में हुए उपचुनाव की मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आगामी 10 नवंबर दिन मंगलवार को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होना है जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने मतगणना अधिकारियों के लिए विभिन्न स्थानों से बसें उपलब्ध कराई गई है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि उक्त सभी बसें मतगणना अधिकारियों को मतदान गणना स्थल तक पहुंचाने एवं मतगणना स्तर से उनके वापस गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सभी बसें  प्रातः 5 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों से रवाना होकर 7 बजे के पूर्व शासकीय इंजरिंग कॉलेज बहेरिया पहुंचेंगे।  मतगणना संपन्न होने के पश्चात समस्त मतगणना अधिकारियों को इंजीनियरिंग कॉलेज से उनके गंतव्य तक भी  छोड़ेंगे।



Post a Comment

और नया पुराने