Top News

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा के लिए आवेदन अब 23 नवम्बर तक

खण्डवा | 18-नवम्बर-2020
 



 

    राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रथम चयन परीक्षा के लिये छात्र छात्राओं द्वारा कम आवेदन करने के कारण राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि अब आवेदन करने की तिथि 23 नवम्बर 2020 तक बढाई जाती है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल तथा हायर सैकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यो को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय में अध्ययनरत अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को चयन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करने के लिये प्रोत्साहित करें ताकि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली चयन परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी सम्मिलित हो सकें। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा 13 दिसम्बर को सम्पन्न होगी।



Post a Comment

और नया पुराने