| राजगढ़ | 06-नवम्बर-2020 |
जिले की नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया की मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पुनः शुरू की गई है। कोविड़ प्रोटोकाल के अनुसार दावा आपत्ति केन्द्रो पर दावे आपत्ति प्राप्त किए जा सकेगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2020 के संदर्भ तारीख के अनुसार, 16 नवम्बर एवं 17 नवम्बर को मतदात सूची जेनरेट कर अपलोड की जाएगी। 19 नवम्बर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदाय तथा 21 नवम्बर को प्रकाशन होगा। 21 नवम्बर से 28 नवम्बर तक दावे आपत्ति सम्बन्धित केन्द्रो पर प्राप्त किए जाएगे। दावे आपत्ति का निराकरण की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर रहेगी। 11 दिसम्बर को अन्तिम रूप से मतदाता सूची जनरेट की जाएगी। 11 दिसम्बर को वेबसाइट पर अपलोड तथा 12 दिसम्बर को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाएगी। |
एक टिप्पणी भेजें