Top News

मोबाईल, गुटखा, बीड़ी, तम्बाकु, छूरी मतगणना स्थल पर नही ने जा सकेंगे स्टेण्डिग कमेटी की बैठक में कलेक्टर ने राजनैतिक दलों को दी जानकारी

डिंडोरी | 06-नवम्बर-2020
 



 

   जिले के ब्यावरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उपनिर्वाचन की मतगणना 10 नवम्बर को स्थानीय स्टेडियम राजगढ़ में बैडमिंटन हाल में होगी। इस संबंध में जिला स्तरीय स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, एस.डी.एम. ब्यावरा श्री संदीप अष्ठाना, संयुक्त कलेक्टर श्री रामाधार सिंह अग्निवंशी, एस.डी.एम. राजगढ़ सुश्री पल्लवी वैद्य, और राजनैतिक दल, भाजपा, कांग्रेस, बसपा और अमृत पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
   बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 10 नवम्बर को मतगणना राजगढ़ स्टेडियम हाल में होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। तीन स्तर का सुरक्षा घेरा रहेगा। प्रत्याशी और उनके एजेंट स्टेडियम की और से प्रवेश करेगे। किसी भी व्यक्ति को मोबाईल, गुटखा, बी.डी., तम्बाकू, सिगरेट, छुरी माचिस तथा अन्य किसी प्रकार की प्रतिबंधित चीजें ले जाने की अनुमति नही रहेगी। सभी एजेंटो का खाना पीना अन्दर ही रहेगा। किसी भी व्यक्ति को बाहर आने की तथा पुनः प्रवेश की इजाजत नही रहेगी। खाना अन्दर ले जाने वाले एक व्यक्ति तथा खाना लाने के लिए एक वाहन की अनुमति दी जाएगी।

मतगणना के महत्वपूर्ण निर्देश


  • एक बार प्रवेश के बाद कोई व्यक्ति बाहर नही आएगा। टायलेट की व्यवस्था मतगणना स्थल पर है।

  • कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एजेटों को सैनेटाईजर और मास्क के साथ प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशी इसकी व्यवस्था कर प्रतिनिधि भेजे।

  • मीडिया के मोबाईल केवल मीडिया सेन्टर तक जा सकेगे।

  • कैमरे से फोटो लेने की इजाजत रहेगी। स्टेपिक कैमरा नही लगा सकेगे।

  • पूरी मतगणना के 25 राउण्ड के करीब होगे।

  • प्रत्याशियों के एजेंट जिस टेबिल पर तैनात है वही रहेगे। सभी जगह मूवमेंट न कर सकेगे।


 



Post a Comment

और नया पुराने