खरीफ उपार्जन के सुचारू संचालन एवं किसानो की समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

होशंगाबाद | 


 

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य के सुचारू रूप से संचालन एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार  कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज सरियाम ने बताया है कि खरीफ वर्ष 2020-21 में  जिले में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा के उपार्जन के कार्य हेतु उपार्जन नीति के प्रावधान अनुसार पात्र समितियों के द्वारा उपार्जन हेतु जिले में 43 केन्द्र स्थापित किये गये हैं। उर्पाजन का कार्य 16 नवम्बर से प्रारंभ होगा। जिला स्तर पर किसानों की समस्याओं के निराकरण एवं प्राप्त शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रट कार्यालय परिसर होशंगाबाद में नियंत्रण कक्ष स्थापिता किया गया है। नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 8965819760 है। उक्त नंबर पर प्रात: 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक कृषकगण उपार्जन से संबंधित शिकायत/समस्या दर्ज करा सकेंगे।



Post a Comment

और नया पुराने