Top News

15 नवम्बर को हर वर्ष मनाया जायेगा जनजाति गौरव दिवस आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम अब जनजातीय कार्य विभाग

सतना | 


 

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस पर जनजातीय जननायकों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने और उनके त्याग तथा बलिदान के स्मरण के लिये आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 नवम्बर बिरसा मुण्डा का जन्मदिवस हर वर्ष जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होने कहा इस वर्ष 25 नवम्बर के दिन जनजातीय नायकों को सम्मान देने के लिये एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश सरकार करेगी। शहीद बिरसा मुण्डा हमारी प्रेरणा हैं। उनके द्वारा स्थापित परम्परा, संस्कृति भारत की मूलधारा है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक समरसता के मूलमंत्र को स्वीकारा है। भारत की संस्कृति बहुरंगी है। मध्यप्रदेश की जनजातीय मूलधारा को और अधिक पल्लवित किया जायेगा। उसे किसी भी स्थिति में मुरझाने नहीं दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया जाएगा। जनजातीय संग्रहालय में जनजातियों की कला, संस्कृति, नृत्य, परम्परा और जीवन मूल्यों को सहेजने की कोशिश की गई है।



Post a Comment

और नया पुराने