| सीहोर | |
गुरुवार को कलेक्टर श्री अजय गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे सड़क व पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न निर्माण ऐजेंसियां जैसे मध्यप्रदेश रोड डेवलेपमेंट, जल निगम, पीआईयू, लोक निर्माण विभाग (सीहोर, बुदनी ब्रिज सेतू निर्माण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क इकाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधितों से निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। |
एक टिप्पणी भेजें