Top News

पांढुर्णा नगर के 4 वार्डो का निर्धारित क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया घोषित

छिन्दवाड़ा | 


 

    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा जिले के विकासखंड पांढुर्णा के पांढुर्णा नगर के हनुमंती वार्ड नंबर-01, आजाद वार्ड नंबर-7 व अंबा वार्ड नंबर-20 में एक-एक व्यक्ति और खारी वार्ड नंबर-10 में दो व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाये जाने पर म.प्र. पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के अंतर्गत जिले के विकासखंड पांढुर्णा के पांढुर्णा नगर के हनुमंती वार्ड नंबर-01 के मकान नंबर-142, आजाद वार्ड नंबर-7 के मकान नंबर-144, अंबा वार्ड नंबर-20 के मकान नंबर-164 और खारी वार्ड नंबर-10 के मकान नंबर-77 व 249 को एपीसेंटर तथा विकासखंड पांढुर्णा के पांढुर्णा नगर के हनुमंती वार्ड नंबर-01 के मकान नंबर-137, 142 व 143, आजाद वार्ड नंबर-7 के मकान नंबर-143 व 144, अंबा वार्ड नंबर-20 के मकान नंबर-164 और खारी वार्ड नंबर-10 के मकान नंबर-77, 248 व 249 तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। उन्होंने जिले के विकासखंड पांढुर्णा के पांढुर्णा नगर के हनुमंती वार्ड नंबर-01 के मकान नंबर-137, 142 व 143, आजाद वार्ड नंबर-7 के मकान नंबर-143 व 144, अंबा वार्ड नंबर-20 के मकान नंबर-164 और खारी वार्ड नंबर-10 के मकान नंबर-77, 248 व 249 तक के क्षेत्र में कोरोना महामारी की रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन के लिये राज्य शासन द्वारा जारी “द एपिडेमिक डिसीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 के अंतर्गत इस कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस के लिये एक दल का गठन भी किया है जिसमें अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री मेघा शर्मा को इंसीडेंट कमांडर और दल के अन्य सदस्यों में प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा श्री रत्नेश ठवरे, नायब तहसीलदार पांढुर्णा श्री भरत सिंह बट्टे, थाना प्रभारी पांढुर्णा श्री संजीव त्रिपाठी और कनिष्ठ यंत्री नगर पालिका पांढुर्णा श्री तेजसिंह गौतम को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं।          



Post a Comment

और नया पुराने