Top News

देवास जिले में अब तक 1129.33 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

देवास | 05-सितम्बर-2020
 



 

     जारी मानसून सत्र में दिनांक 05 सितम्बर 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 1129.33 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 710, टोंकखुर्द में 957, सोनकच्छ में 1509, हाटपीपल्या में 1372, बागली में 1074, उदयनगर में 1217, कन्नौद में 1000, सतवास में 780 तथा खातेगांव में 1545 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
     पिछले 24 घंटे में टोंकखुर्द में 05 मिमी तथा अन्‍य केन्‍द्रो पर शून्‍य मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पिछले साल अब तक 909.16 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी

     अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 909.16 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 683, टोंकखुर्द में 1071, सोनकच्छ में 1232, हाटपीपल्या में 801, बागली में 947, उदयनगर में 919.40, कन्नौद में 843, सतवास में 760, खातेगांव में 926 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।



Post a Comment

और नया पुराने