| सागर | 22-फरवरी-2020 |
प्रदेश के कुटीर ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव 23 फरवरी रविवार को देवरी नगर के पुरानी पुलिस चौकी प्रांगण में सुबह 10 बजे से तक सायं 4 बजे तक आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर में बाहर के अनुभवी आयुर्वेद के डॉक्टरों के द्वारा निःशुल्क मरीजों की जॉच उपचार किया जायेगा तथा मुफ्त में दवा वितरण किया जायेगा। शिविर में 17 प्रकार की पुरानी गंभीर बीमारियाँ जैसे चर्मरोग, श्वेत प्रदर, दमा , बीपी, भगंदर, आदि अनेक बीमारियों का ईलाज किया जायेगा। देवरी नगर में आयुर्वेद पद्धती से उपचार का यह पहला शिविर होगा। |
एक टिप्पणी भेजें