| आगर-मालवा | 21-फरवरी-2020 |
महाशिवरात्रि पर्व पर आज शुक्रवार को बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा बैजनाथ के दर्शन लाभ लेकर प्रसादी ग्रहण की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने लंबी लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा बैजनाथ के दर्शन किए। दर्शन हेतु बड़ी एलईडी भी लगाई गई, जहां से सरलता से गर्भ ग्रह के दर्शन श्रद्धालु द्वारा किए गए। प्रातः काल में कलेक्टर श्री संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा गर्भ गृह में बाबा बैजनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात उनके द्वारा श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया गया। मंदिर में दिन भर भक्तजनों का आना-जाना लगा रहा। प्रशासन एवं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के मध्य सुचारू एवं सरलता से बाबा बैजनाथ के दर्शन श्रृद्धालुओं द्वारा किए गए। नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा भी परिसर में सुचारू सफाई अभियान चलाया कर स्वच्छता बनाए रखी। कलेक्टर भी समय-समय पर मंदिर परिसर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खिचड़ी का वितरण हो इसके लिए खाद्य निरीक्षक टीम द्वारा भी प्रसादी निर्माण स्थल पहुंचकर जायजा लिया गया। |
एक टिप्पणी भेजें