| गुना | 22-फरवरी-2020 |
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 24 फरवरी 2020 को दोपहर 03:00 महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं एवं उप आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक जिला स्तरीय आपत्ति निराकरण समिति अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव के अनुमोदन उपरांत अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त बैठक अब 02 मार्च 2020 को दोपहर 03:00 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जाएगी। |
एक टिप्पणी भेजें