Top News

गौ माता को राष्ट्रीय पशु बनाने की मुस्लिम समाज ने उठाई मांग


भोपाल।
 राजधानी भोपाल में गौ माता की हत्या और गौ मांस से जुड़े मामले को लेकर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इस प्रकरण में महापौर के इस्तीफे और असलम चमड़ा सहित संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार, 31 जनवरी 2026 को मुस्लिम समाज भी सड़कों पर उतरा।

भोपाल में शनिवार को एक अनोखा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने गौ माता को सब्जी खिलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने इस प्रतीकात्मक विरोध के जरिए यह संदेश दिया कि गौ माता की हत्या किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और यह मुद्दा इंसानियत व कानून से जुड़ा है, न कि किसी धर्म विशेष से।

प्रदर्शन के दौरान महापौर से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। साथ ही असलम चमड़ा और उसके साथी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की भी मांग उठाई।

इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मो शावर एवं मुजाहिद सिद्दीकी भी मौजूद रहे। इन दोनों ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि इस मुद्दे को लेकर शहर का राजनीतिक और सामाजिक माहौल लगातार संवेदनशील बना हुआ है।
मो शावर

Post a Comment

और नया पुराने