गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन पर्व पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम भेेजे गए संदेश का अभिकल वाचन किया। इसके पश्चात् प्रगति के प्रतीक गुब्बारो को मुक्त आकाश में छोड़ा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने विदिशा के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खुली जीप मे सवार होकर परेड़ का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी भी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, शौर्यादल के द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारो के बीच हर्ष फायर किया गया। प्रभारी मंत्री श्री पटेल नेे परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मीसाबंदियों का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल , विधायक श्री मुकेश टण्डन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने उत्कृृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत करने वाले प्रथम तीन और विभागीय प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाली विभागीय झांकियों को निर्णायको के चयनित आधार पर सम्मानित किया गया है। गौरतलब हो कि 15 विभागो के द्वारा विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित झांकियों का रेखांकन माडल के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
शैक्षणिक संस्थाओं के विद्याार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर दर्शकगण एकटक मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीती शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी, पूर्व काॅपरेटिव बैंक के द्वय अध्यक्ष श्री बाबूलाल ताम्रकार, श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहित अन्य अतिथिगण, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मण्डला अधिकारी श्री हेमंत यादव, विभिन्न विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें