विदिशा, दिनांक 23 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत बासौदा में हुआ सम्मेलन 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे जिनमें 145 विवाह और 55 निकाह हुआ
केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा जिले के बासौदा की नवीन कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव वर-वधुओं को शुभाशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री कन्या विवाहध्निकाह योजनान्तर्गत आज नवीन कृषि उपज मण्डी कंजना पठार गंजबासौदा में जिला स्तरीय सामुहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शासन की इस योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में कल 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं जिनमें 145 विवाह एवं 55 निकाह इस प्रकार कुल 200 जोडें शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत इस योजना में कुल 55,000 रुपये की राशि प्रति जोडे के मान से प्रदाय की गई है। जिसमें से कन्या को 49,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से पात्र कन्या के बैंक खाते में प्रदाय किये गए हैं तथा 6,000 रूपये की राशि प्रति जोडे के मान से आयोजनकर्ता निकाय को प्रदाय किये गए हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी, कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, बासौदा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति शशि अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू देवेन्द्र रघुवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशां चौबे, समेत विभिन्न विभागो के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, वर-वधु पक्षो के परिजन, मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें