Top News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदान की शपथ

 विदिशादिनांक 23 जनवरी 2026



     राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने  उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ का सामूहिक रूप से वाचन दोहराया।

     इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोहनी शर्मा एवं सुश्री निकिता तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनानेमतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित करना है।

Post a Comment

और नया पुराने