Top News

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने शोक-संवेदना व्यक्त की

शहडोल | 


 

      किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने खंडवा जिले में हुई दुर्घटना पर शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बारात में दूल्हे एवं उनकी मां सहित 6 लोगों की मृत्यु पर गहन दुख प्रकट किया है। श्री पटेल ने ईश्वर से परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि आज खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र के मेहलू गांव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दूल्हे और उसकी माता जी सहित 6 परिजनों की मृत्यु हो गई।



Post a Comment

और नया पुराने