Top News

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संबंध में राज्य तथा जिला टास्क फोर्स समितियां गठित

रायसेन | 


 

      प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के सुगम क्रियान्वयन, अभियान पूर्व तैयारियों कोल्ड चेन हेतु पर्याप्त स्पेस एवं उसका विस्तार, कोविन सॉफ्टवेयर में हेल्थ वर्कर्स का डाटाबेस अपलोडिंग एवं मोबिलाईजेशन की समीक्षा, निगरानी के लिए राज्य तथा जिला टास्क फोर्स समितियों का गठन किया गया है।
    आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय गोयल के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीन प्रारंभ करने के पूर्व वैक्सीन संबंधी तैयारियों तथा विकेन्द्रीकरण कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। समिति में तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन अभियान पंचायत, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, प्रतिनिधि एनसीसी/एनएसएस/एनवायकेएस, पार्टनर्स एजेंसी डब्ल्यूएचओ/ यूनीसेफ तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भागीदार एनजीओ को सदस्य बनाया गया है। ब्लॉक टास्क फोर्स समिति की प्रतिसप्ताह बैठक आयोजित कर निर्धारित विचारणीय विषयों अनुसार कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 



Post a Comment

और नया पुराने